Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


राजपूत धर्मशाला में मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 10, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती राजपूत धर्मशाला पानीपत में मनाई गई जिसमें समाज के सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किए गये इस अवसर पर सतपाल राणा ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और कहा है कि महाराणा प्रताप एक वीर योद्धा थे उन्होंने घास की रोटियां खा करके देश व धर्म की रक्षा के लिये भगवा ध्वज को कभी भी झुकने नहीं दिया राणा ने कहा है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में कई कठिन युद्ध लड़ाईयां लड़ी जिनमें हल्दी घाटी का युद्ध सबसे महत्वपूर्ण था उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल फौजों को नाक के चने चबवाये और कभी भी हार नहीं माने उन्होंने कहा है कि महाराणा प्रताप एक राजपूत समाज के न होकर सर्व समाज के लिए काम किया क्योंकि उनकी फौज में सभी धर्म और संप्रदायों के लोगों ने देश सेवा की मेरी तो सर्व समाज से अपील है कि वह सभी इस महान देश भगत योद्धा का जन्मदिन अपने-अपने तौर पर मनाए ताकि समाज में एक नया संदेश जा सके और उनके लिये यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी राणा ने कहा है कि जल्दी ही जून महीने में एक शोभा यात्रा पानीपत के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठन मिलकर के निकालेंगे इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति जिसमें कुलदीप राणा,यशपाल राणा ,सलवान, डॉ विजय राणा, जसवीर राणा,मनोज राणा एडवोकेट गौरव राणा,रवि राणा,सनी राणा,जनक राणा,फूल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे

Comments


Leave a Reply