समालखा के भापरा स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता समारोह
रिहर्सल के प्रथम भाग में चयन कमेटी ने 10 सांस्कृतिक टीमों का किया चयन
BOL PANIPAT , 10 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी ही उमंग और उत्साह के साथ इस वर्ष समालखा के भापरा स्टेडियम में स्टेडियम में मनाया जाएगा । इस समारोह के सफल आयोजन को लेकर सभी अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित कार्यों की तैयारी में लगे हुए हैं । यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने दी । उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की प्लाटून के अलावा स्कूली बच्चों के सामूहिक मास पीटी शो , सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है । कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।
उन्होंने बताया कि परेड में शामिल टुकडिय़ों के सभी जवान के सभी जवान तथा सामूहिक मास पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली स्कूली बच्चों की टीमें निरंतर पूर्वाभ्यास कर रहीं हैं। इसी कड़ी में बुधवार को समालखा के भापरा स्टेडियम में रिहर्सल के प्रथम भाग में बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत,राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन पानीपत,एसडीवीएम हुडा पानीपत,राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा,गुरु राम दास पब्लिक स्कूल पानीपत,गीता विद्या मंदिर सनौली रोड़ पानीपत,प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल पानीपत,दयाल सिंह पब्लिक स्कूल,गुरु ब्रह्मानंद स्कूल ऊँटला योगा व महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल समालखा का चयन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आज चयनित टीमों को फाइनल रिहर्सल चयन के लिए 12 तारीख़ को होने वाली रिहर्सल में शामिल होना होगा इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ब्रज मोहन गोयल, जिला उप शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल,खण्ड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह,प्रधानाचार्य मीनू चौधरी व जिला शिक्षा समन्वयक प्रदीप मलिक मौजूद रहें।

Comments