जिला न्यायिक परिसर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
BOL PANIPAT , 15 अगस्त। माननीय सुदेश कुमार शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-एवं-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत की उपस्थिति में न्यायिक परिसर में बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मीनू के द्वारा किया गया और मंच का संचालन शैली नैन जुडि़शल मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। इस दिवस पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायधीश ने झंडा फहराया । इस उपलक्ष्य पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंहल, डॉक्टर नरेश कुमार सिंहल, आर के मेहता, राजिंदर पाल सिंह, सुखप्रीत सिंह, अम्बरदीप सिंह, अर्चना यादव एवं समस्त न्यायिक अधिकारी व जिला बार अध्यक्ष अमित कादयान अन्य अधिवक्ता एवं कोर्ट स्टाफ मौजूद रहे। बच्चों के द्वारा बैंड एवं परेड व रंगोली के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बड़े जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने वहां आये हुए सभी अतिथियों को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा की यह दिन सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिवस से हमें अपने देश के हित में कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने सभी विधार्थी प्रतिभागीयों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनके द्वारा किये गये प्रदर्शन की सरहाना की।

Comments