Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हम सब की भागीदारी से ही भारत होगा विकसित -हरपाल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 14, 2023 Tags: , , , , ,

– विकसित भारत के तहत गांव नोलथा में किया शिविर का आयोजन
 – जनसंवाद में अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

BOL PANIPAT ,14 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के गांव नोल्था में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को कार्यक्रम में संबोधित करते हुए ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक ने कहा कि हम सब मिलकर ही भारत को विकसित कर सकते हैं । इस दिशा में हमें जोरदार प्रयास करने होंगे। इसमें सभी ग्रामीण सहयोग देंगे तभी यह संभव होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका फूल गुलदस्ते देकर स्वागत किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन एलईडी के माध्यम से सुना।  विभिन्न विभागों द्वारा स्कूल परिसर में स्टॉल लगाए गए थे जिन पर जाकर ग्रामीण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे थे।

कार्यक्रम में  समिति अध्यक्ष हरपाल मलिक ने कहा कि देश की बड़ी आबादी गांव में बसती है मोदी सरकार का सपना है कि गांव में किसी भी तरह की समस्या ना रहे तभी भारत विकसित होगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर सरकारी अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुन रहे है व मौके पर उनका निदान हो रहा है । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ ग्रामीणों के सामने रखें । किस प्रकार से ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं व कौन उनके पात्र है इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव के प्रतिभावान खिलाडिय़ों , लोकल कलाकारों, मेधावी छात्रों को, उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुक्त गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इस मौके पर तहसीलदार सौरभ शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक आदित्य डबास, एसडीओ देवेंद्र कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ मनोज ,एक्शन आदित्य कुंडू, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी विवेक , एस एच ओ बलराज,सरपंच बलराज, सरपंच स्वीटी, बाल मुनि,रोशन लाल माहला, संजय मालिक, जिला परिषद सदस्य रेखा रानी, डॉक्टर जगबिर, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।

Comments