Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 30, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित स्थानीय आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. और एन.सी.सी. यूनिट द्वारा भारतीय संविधान दिवस मनाया गया । कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग और अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा भारतीय संविधान दिवस पर शपथ ली गई । विद्यार्थियों के द्वारा ऑनलाइन शपथ भी ली गई । शपथ में यह कहा गया कि हम सब एक सशक्त, न्यायपूर्ण और समृद्ध भारत की दिशा में काम करने का संकल्प करते हैं । हमारा संविधान हमारे समृद्धि और एकता की नीवं है । हम यह प्रतिज्ञा करते हैं कि हम संविधान के मूल्य और सिद्धांतों का समर्थन करेंगे । इस दिन भारत सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई । इसमें लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों को साथ ही साथ ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुए। एन. एस. एस. संयोजक डॉ. जोगेश ने कहा कि भारतीय संविधान दिवस मना कर हम संविधान के मूल अधिकार, कर्तव्यों और मूल्यों के प्रति पुण: समर्पित होते हैं । एन.सी.सी. संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा की संविधान ने हमें स्वतंत्रता, न्याय और समानता के माध्यम से सुदृढ़ राष्ट्र की दिशा में मार्गदर्शन किया है । इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. नीतू मनोचा प्रोफेसर मजंली ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments