Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


इंडियन ऑयल सक्रिय रूप से नेट ज़ीरो पहल अपना रहा है और नई ऊर्जा परिवर्तन पहलों की ओर कदम बढ़ा रहा है: शुक्ला मिस्त्री

By LALIT SHARMA , in Business , at August 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,नई दिल्ली: परियोजना प्रबंधक वैश्‍विक शिखर सम्‍मेलन-2022 में सुश्री शुक्ला मिस्त्री, निदेशक (रिफ़ाइनरीज़), इंडियन ऑयल ने कहा, “इंडियनऑयल सक्रिय रूप से नेट ज़ीरो पहल अपना रहा है और नई ऊर्जा परिवर्तन पहलों की ओर कदम बढ़ा रहा है।”

सुश्री मिस्त्री ने इंडियन ऑयल द्वारा हरित क्षेत्र में प्राप्‍त उपलब्धियों और प्रगति के बारे में जानकारी दी, जिसमें मथुरा, उत्तर प्रदेश और पानीपत, हरियाणा रिफाइनरियों में क्रमशः 5,000 मी.टन और 2,000 मी.टन की वार्षिक क्षमता वाली हरित हाइड्रोजन उत्पादन यूनिटों की स्थापना शामिल है। उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड उत्‍सर्जन को कम करने के लिए इथेनॉल-मिश्रित एमएस, ग्रीन हाइड्रोजन, सीबीजी, प्राकृतिक गैस, पवन एवं सौर ऊर्जा, कार्बन को सीमित करने सहित इंडियन ऑयल के बढ़ते हरित ईंधन उत्‍पादों के बारे में भी बताया। उन्होंने हाइड्रोजन के सभी पहलुओं में आईओसी आर एंड डी केंद्र के अत्याधुनिक अनुसंधान के बारे में भी विस्तार से बताया, जिसमें उत्पादन, भंडारण और ईंधन सेल जैसे अनुप्रयोग शामिल हैं।

Comments