विद्यार्थियों के लिए इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : 07 अक्टूबर, 2023, आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडोर गेम्स (लूडो , कैरम बोर्ड , म्यूजिकल चेयर, शतरंज, सांप सीड़ी इत्यादि ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ उप-प्राचार्य प्रो.रंजना शर्मा , विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार , संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता, प्रो विनय भारती प्रो दीप्ति जुनेजा एवं स्टाफ के बाकी सदस्यों के द्वारा किया गया |
आज की प्रतियोगिताओं में बी.सी.ए प्रथम वर्ष के लगभग 125 विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया | उप-प्राचार्य प्रो.रंजना शर्मा ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में हमारी इंडोर गेम्स लुप्त होती जा रही है ,उन्होंने यह भी कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास में खेल एक अहम हिस्सा रहा है, दुख की बात यह है कि आज सोशल मीडिया के जमाने के बच्चे इन गेम्स से दूर चले गए हैं और वीडियो गेम्स और मोबाइल पर ही गेम खेलते रहते हैं । डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और इसके अलावा बौधिकता का भी विकास होता है | इस अवसर पर संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता ने कहा की स्वस्थ और फिट रहने का सबसे असरदार तरीका है इंडोर गेम्स, लेकिन आज की तेज रफ़्तार ज़िन्दगी में इंडोर गेम्स में लोगों की रुचि घटती जा रही है। नतीजतन लोग अपने आपको फिट रखने में नाकाम रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर साइंस विभाग ने यह पहल की है की हम अपने विद्यार्थियों को धीरे धीरे लुप्त हो रही गेम्स के बारे में बताये और इसमें उनकी रूचि को जगाएं ।
इंडोर गेम्स प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे :
1. कैरम बोर्ड : भारती प्रथम, गुरुदत्त द्वितीय एवं निशांत तृतीय
2. शतरंज : आर्यन प्रथम, साहिल द्वितीय, ऋतिक तृतीय.
3. लूडो : कसक प्रथम, परीक्षित द्वितीय, प्रियांशु तृतीय
4. म्यूजिकल चेयर : सोनी प्रथम, अमन द्वितीय, स्नेहा तृतीय
5. सांप सीड़ी : अमित प्रथम, काजल द्वितीय, खुशबू तृतीय
प्रथम स्थान के विजेताओं को स्वर्ण पदक ,द्वितीय स्थान के विजेताओं को रजत पदक एवं तृतीय स्थान के विजेताओं को कांस्य पदक के साथ सम्मानित किया गया । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने इंडोर गेम्स की सफल आयोजन के लिए प्रो.अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती और प्रो दीप्ति जुनेजा, प्रो नीतू , प्रो प्रीती और प्रो मिलन शर्मा,प्रो अंजू, प्रो नीरू , प्रो लक्ष्मी को बधाई और शुभकामनाएं दी ।

Comments