Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा बी.सी.ए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडोर गेम्स (लूडो , कैरम बोर्ड , म्यूजिकल चेयर, शतरंज, सांप सीड़ी इत्यादि ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस प्रतियोगिता का प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ,  विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार , संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता, प्रो विनय भारती , प्रो दीप्ति , डॉ नीतू , प्रो मिलन शर्मा, प्रो प्रीती,प्रो मोहित कुमार ,प्रो पूजा , प्रो अंजू, प्रो नीरू , प्रो पूजा शर्मा  एवं स्टाफ के बाकी सदस्यों  के  द्वारा किया गया |

आज की प्रतियोगिताओं में  बी.सी.ए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष  के लगभग 175 विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया |  प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में हमारी इंडोर गेम्स लुप्त होती जा रही है ,उन्होंने यह भी कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास में खेल एक अहम हिस्सा रहा है, दुख की बात यह है कि आज सोशल मीडिया के जमाने के बच्चे इन  गेम्‍स से दूर चले गए हैं और वीडियो गेम्स और मोबाइल पर ही गेम खेलते रहते हैं । इस अवसर पर संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता ने कहा की स्वस्थ और फिट रहने का सबसे असरदार तरीका है इंडोर गेम्स, लेकिन आज की तेज रफ़्तार  ज़िन्दगी  में इंडोर गेम्स में लोगों की रुचि घटती जा रही है। नतीजतन लोग अपने आपको फिट रखने में नाकाम रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर साइंस विभाग ने यह पहल की है की हम अपने विद्यार्थियों को धीरे धीरे लुप्त हो रही गेम्स के बारे में बताये और इसमें उनकी रूचि को जगाएं ।

इंडोर गेम्स प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे :

1.    कैरम बोर्ड : अनुराग प्रथम , अजय कुमार द्वितीय एवं प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे

2.    शतरंज : आर्यन प्रथम , शिवा द्वितीय एवं प्रभात तृतीय स्थान पर रहे

3.    लूडो : ध्रुव प्रथम , वर्षा द्वितीय एवं तमन्ना तृतीय स्थान पर रहे

4.    सांप सीड़ी : हर्षिता प्रथम , जान्हवी द्वितीय एवं करण तृतीय स्थान पर रहे

5.    रस्सा कूद :  प्रियंका प्रथम , सुर्यांशु द्वितीय एवं हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे

प्रो इरा गर्ग एवं प्रो अंजलि गुप्ता ने निर्णायक मंडल कि भूमिका का वहन किया । प्रथम स्थान के विजेताओं को स्वर्ण पदक  ,द्वितीय स्थान के विजेताओं को रजत पदक एवं तृतीय स्थान के विजेताओं को कांस्य पदक के साथ सम्मानित किया गया । आज की प्रतिस्पर्धा में डॉ निधान सिंह, प्रो अजय पाल सिंह, डॉ मधु शर्मा , प्रो सुखजिंदर सिंह, प्रो मनीष, प्रो रवि, प्रो राहुल आदि उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों का मनोबल बढाया । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग  ने इंडोर गेम्स की सफल आयोजन के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग को  बधाई और शुभकामनाएं दी । आज के आयोजन में टिंकू, गणेश और संगीता का भी योगदान रहा ।

Comments