पानीपत के उद्योगपति पानी बचाने को अति गंभीर:भीम राणा
नीदरलैंड के पानी बचाने वाले एन जी ओ ने की दा पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा से भेंट
सोलिदारदार एन जी ओ कर राहत है उद्योगों को पानी बचाने में मदद: हेननकी
सरकार जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील: ईश राणा
BOL PANIPAT : 14 मार्च, नीदरलैंड के एन जी ओ सोलीदार दार के प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण के लिए दा पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा से भेंट की ।भीम राणा ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया की पानीपत के उद्योगपति पानी बचाने को अति गंभीर है। उद्योगपति पानी को री यूज कर रहे है। भीम राणा ने आश्वासन दिया की आगे भी एन जी ओ कोई नई तकनीक उपलब्ध कराएगा उद्योगपति उसमे भी सहयोग करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में नीदरलैंड से आई हेनानकी ने कहा की एन जी ओ का मुख्य उद्देश्य जल बचाना है उद्योगपति इसमें सहयोग करे। एन जी ओ नई तकनीक भी मुहैया करवाने का प्रयास करेगा।
बैठक में मौजूद भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने कहा की सरकार भी जल संरक्षण की बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी जल संरक्षण को बढ़ावा दे रहे है। नमामि गंगे इसी का प्रयास है
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेरा पानी मेरी विरासत तथा फुवारा सिंचाई के माध्यम से पानी की बचत को बढ़ावा दे रहे हैं l
इस अवसर मुख्य रूप एन जी ओ के कार्यक्रम प्रबंधक श्रवण कुमार तथा एन जी ओ प्रति निधि पुनीत रमन आदि मौजूद रहे।

Comments