Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उद्योग संगठन छठ पूजा तक अपनी इकाइया अस्थायी रूप से रखें बंद: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 17, 2025 Tags: , , , , ,

-उपायुक्त ने की औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

BOL PANIPAT , 17 अक्टूबर। जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को जिला उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में यमुना स्वच्छता को लेकर उद्योग संगठनों के साथ अहम बैठक हुई जिसमे उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि छठ पूजा के मद्देनजऱ यमुना नदी की स्वच्छता एवं दिल्ली में यमुना के जल की गुणवत्ता को बनाए रखने पर चर्चा की गई।
    बैठक में उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिए गए कि वे अपने ईटीपी (Effluent Treatment Plant) को सुचारू रूप से संचालित करें ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अपशिष्ट जल का निपटान किया जा सके। साथ ही, उद्योगों को केवल वैध ईंधन के उपयोग तथा वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (APCM) को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
    जिला प्रशासन ने सभी उद्योग संगठनों से अपील की है कि छठ पूजा तक अपनी इकाइयाँ अस्थायी रूप से बंद रखें, ताकि यमुना नदी की जल गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखा जा सके और श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल में पूजा करने का अवसर मिल सके।
    बैठक में प्रशासन द्वारा सभी उद्योगपतियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि इस पावन पर्व को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके। इस मौके पर आरओ भूपेंद्र चहल के अलावा अनेक इकाइयों की प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments