जिले में मुख्यमंत्री कप का आयोजन 7 से 9 मार्च तक होगा :-डीएसओ
-कप में शामिल किए गए हैं 6 खेल. ब्लॉक स्तर पर यह आयोजन 28 से 4 मार्च तक होगा. 23 आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकते हैं कप में भाग. 24 तारीख तक 36 टीमों ने कराया पंजीकरण
BOL PANIPAT , 25 फरवरी। जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सी.एम. कप(मुख्यमंत्री कप) का 6 खेलों (कबड्ïडी, वालीबाल, हैण्डबाल, खो-खो, फुटबाल तथा बास्केटबाल) का आयोजन करवाया जाएगा। जिसके तहत ब्लॉक स्तर का आयोजन 28 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक तथा जिला स्तर का आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च 2024 तक किया जाएगा। इन खेलों में 23 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर के खेलों का आयोजन राजीव गांधी खेल परिसर, इसराना व राजीव गांधी खेल परिसर, बबैल में आयोजन किया जाएगा तथा जिला स्तर के खेलों का आयोजन शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाउन पानीपत में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागी खिलाडियों द्वारा ऑनलाईन पोर्टल एचटीटीपीएस://हरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन/सीएम-कप-2024/ पर अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आयु प्रमाण पत्र(आधारकार्ड, 10वीं मार्कशीट, पासपोर्ट मूलरूप में तथा फोटो कॉपी), 2 पासपोर्ट साईज फोटो, परिवार पहचान पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Comments