जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने दिया शोभायात्रा के लिए निमंत्रण।
BOL PANIPAT : 20 जनवरी। जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने रविवार को प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर समालखा खंड के विभिन्न क्षेत्रों में निमंत्रण दिया और अपील की कि यह एक उमंग और उल्लास का पर्व है इसलिए इस प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में आयोजित शोभायात्रा में हम सबको शामिल होना चाहिए।
ज्योति शर्मा ने कहा कि आज भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में पूरे विश्व में अपने आप को स्थापित कर रहा है। यह उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज कि इस पीढ़ी को रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। ज्योति शर्मा ने कहा कि सभी जिला वासियों को इस शोभायात्रा में शामिल होकर इस प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अपना शुभ संदेश देने पानीपत आ रहे हैं और प्रसिद्ध सूफी संत कैलाश खेर इस शोभायात्रा में अपने भजनों से सबको मंत्र मुग्ध करेंगे।

Comments