इनसो ने परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने को लेकर किया प्रदर्शन
एसड़ी कालेज के गेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन, इनसो ने प्रदर्शन कर केयूके वाईस चांसलर का पूतला
BOL PANIPAT : – जजपा पार्टी की विधार्थी इकाई इनसो के जिला प्रधान बलराज देशवाल और छात्र नेता राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने आज एसडी कालेज के गेट पर धरना देकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति सोमनाथ सचदेवा के खिलाफ नारेभाजी कर पूतला जंलाया आज सुबह 11 बजे एसडी कालेज के गेट पर सैकड़ो की संख्या में इक्कठा हुए उसके बाद नारेभाजी कर पेपर ऑनंलाईन मोड में करवाने की मांग की और वहीं गेट पर धरना दे प्रदर्शन किया छात्र नेताओं ने बताया की कालेज में छात्रों की बी.ए, बी.काँम,बी.एस.सी आदि की परीक्षाए आँनलाईन करवाई जाए। छात्र नेताओं ने बताया की प्रशासन आफलाईन मोड़ से परीक्षा करवा रहा है लेकिन इसके लिए उचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है इस सत्र में सही तरह से आँफलाइन कक्षाए नहीं लगी है तो छात्र आफलाईन परीक्षा केसे दे पाएंगे। कोविड़ 19 के चलते अभी तक छात्रों की पढाई सही तरह से शुरु नहीं हुई है ऐसे में फिर कुवि की तरफ से आँफलाईन परीक्षाएं क्यो ली जा रही हें
दिल्ली व पंजाब विवि की तर्ज पर हो परीक्षाऐं
छात्र नेताओं ने बताया की दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं की परीक्षाएं ऑनलाईन मोड में करवाई जा चुकी है और कुछ अभी करवाई जा रही है तो कुवि क्यों आँफलाईन मोड में परिक्षा करवा रही है वहां दिल्ली और पंजाब में इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी होने के बावजूद जहां पर छात्र भी कई गुणा ज्यादा हैं तो वो परीक्षा आनलाईन क्यों करवा रहे है तो कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को भी दिल्ली और पंजाब विवि की तर्ज पर छात्रों की आनलाईन परीक्षाएं करवानी चाहिये।
आँफलाईन परीक्षा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
छात्र नेताओं ने बताया की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन आँफलाईन परीक्षा करवाकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में क्यों लगा है अभी तक कालेजो मे लाइबरेरी और पुस्तकालय नहीं खोले गए है तो परीक्षा केसे होगी छात्रों के भविष्य को देखते हुए कुवि आनलाइन परीक्षा का फैसला ले
छात्रों के हितों में फैसला ले कुवि प्रशासन
छात्र नेताओं ने बताया की सितम्बर से नवम्बर माह तक होने वाली परीक्षांए फरवरी में होने जा रही है आँफ लाईन परीक्षा से छात्रों को बहुत भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी । कुवि प्रशासन को छात्रों के हितों में फैसला लेना चाहिये
परीक्षा पेटर्न कोविड 19 के अनुसार हो
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की आनॅलाईन और ऑफलाईन के साथ साथ परीक्षा कोविड 19 पेटर्न के अनुसार हो इसमें क्यों छात्रों के सलेबस पुरे नहीं हो पाएं है इसमें छात्रों को रिहायत देते हुए पुरे पेपर में छुट देकर कोई चार प्रश्न करने की अनुमति दी जाए
हरियाणा के सभी यूनिवर्सिटी कर चुकी आनॅलाईन
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की हरियाणा की लगभग सभी यूनिवर्सिटी कॉलेजों में होने वाली यूजी पीजी परीक्षाऐं आनॅलाईन और ऑफलाईन में करवाने का नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है लेकिन केयूके यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक फाईनल नहीं किया गया है पानीपत में परीक्षाए भी 23 फरवरी से शुरु हो रही है जो मार्च तक चलेंगी लेकिन छात्र डरे हुए है की परीत्राएं कैसी होगी
कॉलेज गेटो पर करेगे तालाबंदी
छात्र नेताओं ने बताया की अगर जल्दी नोटिफीकेशन जारी कर परीक्षाएं दोनों मोड़ में नहीं करवाई गई तो इनसो मजबूरन होकर पानीपत के प्रत्येक कॉलेज व शिक्षण संस्थानों के गेट पर तालाबंदी करेगी और किसी भी कॉलेज में प्राचार्य को नहीं घुसने देंगें इस अवसर पर ,शुभम गुजर्जर, अमन सैनी, ऋषि, मोहित शर्मा, त्रतिक, निशांत मोनू , अजय नौल्था, विजय मलिक , अकित नौल्था, जितेंद्र मान, निशांत कारद, लक्ष्य डिङवाड़ी, आदि छात्र मौजूद थे

Comments