राजभाषा हिंदी व हिंदी पखवाड़े के बारे विद्यार्थियों को दी जानकारी
BOL PANIPAT : मतलौडा 21 सिंतबर(कविता), हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन द्वारा आर्य स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाप्रबंधक अजय मित्तल व मानव संसाधन प्रबंधक सौरव मंडल के नेतृत्व में किया गया ।प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया था ।जिसमें कक्षा 1 से 5 ,6 से 8 और 9 से 12 को शामिल किया गया था। प्रथम श्रेणी में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए निबंध शीर्षक हिंदी मेरे सपनों की दुनिया निर्धारित किया गया था । कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए निबंध शिक्षक आधुनिक भारत और हिंदी भाषा निर्धारित किया गया था ।कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की श्रेणी के लिए निबंध शीर्षक आत्मनिर्भर भारत में राजभाषा हिंदी की भूमिका निर्धारित किया गया था । प्रतियोगिता में स्कूल के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ बच्चों को राजभाषा हिंदी व हिंदी पखवाड़े के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

Comments