Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


विधार्थियों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की योजनाओ से अवगत करवाया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 16, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 16 अक्टूबर। महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में आयोजित इंटर्नशीप जागरूकता कार्यक्रम में बलबीर सिंह असिस्टेंट निर्देशक ने एम.एस.एम.ई. करनाल द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में अंतिम वर्ष के विधार्थियों को अवगत करवाया।  अग्रणी बैंक प्रबंधक आरएन शर्मा ने उद्योग को शुरु करने के लिए वित्तीय ऋण व अनुदान संबंधित जानकारी प्रदान की।      
एम.एस.एम.ई. पानीपत राकेश कुमार द्वारा पी. एम. विश्वकर्मा  योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में डी.सी. एक्सपर्ट के संस्थापक साहिल ने अपने अनुभवो को विधार्धियो के साथ साझा किया। इस अवसर पर इस संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल और टी.पी.ओ अधिकारी जसबीर सिंह और ए.टी.पी.ओ विवेक कुमार सिंह व अन्य सदस्य, हरदीप, वसीम, संदीप कुमार मौर्या, वीरेंदर यादव, सुनीता और अजय विश्नोई उपस्थित रहे।

Comments