ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
BOL PANIPAT : 24 जुलाई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत गांव-गांव भजन पार्टियों द्वारा सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बारे में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्ग दर्शन में बुधवार को विभागीय भजन मंडली व सूचीबद्ध ड्रामा पार्टी द्वारा गांव हथवाला, कारकोली व भैसवाल में ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
विशेष प्रचार अभियान के दौरान भजन पार्टियों द्वारा सरकार की विकासात्मक योजनाओं बारे व सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलाये जा रहे समाधान शिविरों बारे जानकारी दी गयी। उन्होंने उपस्थित जनों क़ो बताया की समाधान शिविरों के माध्यम से डीसी व संबंधित एसडीएम द्वारा नागरिकों की अधिकतर शिकायतों का समाधान मौके पर किया जा रहा है। कलाकारों ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं का निपटारा जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के माध्यम से करवाए। इसके साथ ही वृद्धावस्था पैंशन योजना, परिवार पहचान पत्र, जल जीवन मिशन आदि जैसी योजनाओं पर आधारित लोक गीतों के माध्यम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Comments