एम एस एम ई डायरेक्टर ने किया पानीपत का दौरा
पानीपत के उधोग के पलायन रोकने हेतु स्थापित हो कॉमन बॉयलर- राणा
BOL PANIPAT : 10 फरवरी, यदि उधोगपति सौ करोड़ की लागत का क्लस्टर बनाते है उसमें चालीस फीसद सहायता केंद्र सरकार का एम एस एम ई विभाग देगा ये जानकारी करनाल से पानीपत के दौरे पर आये एम एस एम ई डायरेक्टर संजीव चावला ने सेक्टर 29 में दा पानीपत डायर्स असोसिएशन के कार्यलय में असोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही।
चावला ने बताया कि सरकार की सोच है कि उधोगों को कुशल श्रम मिले ।उन्होंने ने बताया उद्योग में आई थ्री मोटर लगाये ताकि ऊर्जा की बचत हो सके सरकार इसके लिए भी सब्सिडी देती है।
असोसिएशन की ओर से प्रधान भीम राणा ने कहा कि पानीपत के उधोगों को कॉमन बॉयलर बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा यदि कॉमन बॉयलर नही लगा तो पानीपत के उधोगों का पलायन अवश्यम्भावी है। पलायन रोकेने हेतु कॉमन बॉयलर स्थापित करने आवश्यक है। भीम राणा ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार 30 सितंबर 2022 तक जिन उधोगों में पी एन जी कनेक्शन है वे वो पूर्णतया पी एन जी पर शिफ्ट होने है।जंहा नही है वांहा बायोमास पर उधोग चलाये।इस से तीन गुना तक लागत बढ़ जाएगी ।फिर पानीपत के उधोग लुधियाना, अमृतसर, पाली व सूरत के उधोगों का मुकाबला नही कर पाएंगे पानीपत के उधोग का पलायन मजबूरी हो जाएगी।इसलिये सरकार पलायन रोकेने हेतु कॉमन बॉयलर शीघ्र अति शीघ्र लगाए। चावला ने उनकी मांग को सरकार को रखने का आश्वासन दिया।
बैठक में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने कहा कि उनकी मांग संगठन के माध्यम से उचित स्थान पर पहुचाई जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से उपप्रधान प्रवीण मित्तल, संयुक्त सचिव पंकज चुघ,ऋषभ नारंग व नितिन अरोरा मोजुद थे।

Comments