Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लोकल बसों का संचालन पुराने बस स्टैंड से जारी रखने हेतु  इनसो ने रोड़वेज महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 1, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :  छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने छात्र छात्राओं की रोड़वेज बसों की समस्याओं को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा. इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल  और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने बताया कि  कुछ समय पहले पानीपत में सिवाह स्थित नए बस स्टैंड से बसों का संचालन कर दिया गया है | लेकिन लोकल ग्रामीण क्षेत्र वाली सभी बसे पुराने बस स्टैंड से चल रही है | इसलिए इन बसों का संचालन पुराने बस स्टैंड से ही रखा जाये क्योंकि पानीपत के सभी प्राइवेट और राजकीय कॉलेज तथा सभी कोचिंग सेंटर पुराने बस स्टैंड के पास में ही हैं | जिसमे कई हजारो की संख्या में छात्र-छात्राएं पानीपत अपनी पढ़ाई करने आते है अगर पुराने बस स्टैंड को यहाँ से नए बस स्टैंड पर शिफ्ट किया गया तो हजारो छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ेगा और उन  की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जिससे वे समय पर ग्रामीण क्षेत्रो से अपने शिक्षण संस्थानों तक नहीं पहुंच पाएंगे और छात्रों की पढाई भी प्रभावित  होगी व विद्यार्थियों के साथ साथ आम जन मानस को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि पुराने बस  स्टैंड को बंद करना प्रशासन का गलत फैसला होगा क्योकि अगर पुराने बस  स्टैंड  को बंद किया गया तो इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सैकड़ो गांवो से पानीपत में कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानाे मै पढने आने वाले हजारो छात्र छात्राओ के भविष्य पर पड़ेगा क्योकि विद्यार्थी  समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पांऐंगे जिससे छात्रों की पढाई प्रभावित होगी

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की छात्र छात्राओं की इस समस्या को देखते हुए गांवों मै जाने वाली सभी बसे पानीपत पुराने बस स्टैंड  से ही चलाई  जाए इस अवसर पर रोहित सिंह, सुमित मलिक, लक्ष्य पंवार, प्रदीप शर्मा आदि छात्र मौजूद थे

Comments