Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सर्वजातीय जन पंचायत द्वारा संविधान चौंक पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर सांकेतिक चित्र स्थापित किये गए.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 14, 2022 Tags: , , , ,

14 अप्रैल 2022, आज सर्वजातीय जन पंचायत द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई । सर्वजातीय जन पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा सुबह लघु सचिवालय स्थित डॉ0भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । तत्पश्चात लालबत्ती स्थित संविधान चौंक पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर सांकेतिक चित्र स्थापित किये और मांग कि स्थानीय प्रशासन शीघ्रता शीघ्र बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि यहां से गुजरने वाले हजारों लोग उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा ले सके ।
वहीं सर्वजातीय जन पंचायत द्वारा एकता विहार कॉलोनी और खटीक बस्ती में बाबासाहेब की जयंती मनाते हुए जनसभाओं का आयोजन किया गया । एकता विहार कॉलोनी में जनसभा के आयोजक पूर्व पार्षद रामरत्तन अग्रवाल और खटीक बस्ती में डॉ0 नरेंद्र जेसिया द्वारा किया गया । आज ज़िला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुखबीर शर्मा ने विधिवत रूप से सर्वजातीय जन पंचायत में शामिल होने की घोषणा की और सर्वजातीय जन पंचायत द्वारा उन्हें कोर कमेटी में शामिल किया गया ।

जनसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत एडवोकेट ने कहा कि- बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी ने अपना सारा जीवन सामाजिक समरसता व समतामूलक समाज बनाने का संदेश देते हुए पिछडो, दलितों, महिलाओं के उत्थान को लेकर संघर्ष किया और उन्हें बराबरी के अधिकार दिलवाये । स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि- आज पानीपत जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, सरकारी विभागों में अव्यवस्था का आलम है और जनता बुरी तरह परेशान है लेकिन सरकार के सांसद- विधायक, निगम पार्षद केवल मात्र इवेंट मैनेजमेंट में मग्न हैं । जल्द ही सर्वजातीय जन पंचायत इनके खिलाफ सड़को पर उतरेगी ।

इस अवसर पर सर्वजातीय जन पंचायत के संयोजक डॉ नरेंद्र जेसिया , भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़, पूर्व पार्षद रामरतन अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, समाजसेवी जितेंद्र जुनेजा(राजू अचारवाला), तिलकराज कोच, सोनू मिर्जापुर,कोर ग्रुप के सदस्य अजय सिंगला ( टीम आवाज ), सुखबीर शर्मा एडवोकेट ( पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियसन) जिला सचिव बलवान शर्मा, भीम सिंह रोड़, ललित गर्ग, डॉ रामकरण वर्मा, शमशेर भल्ला, एडवोकेट देवेंद्र राणा, देवेंद्र चौहान, जसबीर कादियान, मनीष मराठा, जितेंद्र धीमान, राजेंद्र वर्मा, नवीन कादियान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments