अध्यापकों के लिए प्रेरणादायक वर्कशाप का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. (एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग की अनुमति से अध्यापकों के लिए प्रेरणादायक वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसका संचालक गीता इंजीनियरिंग कालेज की शैक्षणिक अधिष्ठता डा. प्रेरणा डावर द्वारा किया गया। इस वर्कशाप में उन्होंने अध्यापकों को तीन मुख्य बातों का ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य तीन बातें थीं 1. आत्म प्रोत्साहन 2. विद्यार्थियों के प्रति जिम्मेदारी 3. स्व मूल्याकंन
इन तीनों मुख्य बातों को उन्होंने विभिन्न छोटी-छोटी विडियो क्लिप दिखाकर उदाहरण सहित समझाया। जिससे सभी अध्यापक गण प्रभावित हुए और इन तीन मुख्य बातों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने कहा कि इस तरह की वर्कशाप से अध्यापकों का मनोबल बढ़ता है और उनको और अधिक अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।

Comments