Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :आई. बी.  स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में एमकॉम प्रथम वर्ष में ऑनलाइन स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का मुख्य विषय “एम पावर गर्ल्स टू एम पावर नेशन” रहा। इस विषय का चयन ” बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ “अभियान से प्रेरित होकर किया गया ।प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों के विकास से ही देश का विकास संभव है ,हमें उन्हें हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करना चाहिए तभी समाज आगे बढ़ सकता है। प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका, द्वितीय स्थान छाया रानी तथा तृतीय स्थान पर जतिन रहे । वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि अगर समाज में सुधार लाना है तो लड़कियों को शिक्षित करना होगा, उन्होंने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहायक है अतः उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए । प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर राजेश बाला ने किया।

Comments