डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में लड़कों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के आरंभ पर वी. सिंह डी.ए.वी. खेल निदेशक मुख्यातिथि रहे.
BOL PANIPAT : राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की गई है। यह राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता 4 से 9 जनवरी 2024 तक सुचारू रूप से स्कूल परिसर में चलेगी। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत लगभग 800 से अधिक लड़कियों एवं 1200 से अधिक लड़कों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें झारखंड, उत्तराखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, बिहार, सिक्किम, हरियाणा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़ एवं पंचकूला, राजस्थान, दिल्ली गुजरात और महाराष्ट्र डी0ए0वी0 संस्था के 17 ZONE के विद्यार्थी प्रतिभागी रहें।
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत ताइक्वांडो, कराटे एवं वुशु के खिलाड़ी प्रतिभागी रहेंगे। दिनांक 7जनवरी 2024 को लड़कों की खेल-कूद प्रतियोगिता आरंभ हुई जिसमें वी. सिंह , डी0ए0वी0 खेल निदेशक ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की ।
डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में दिनांक 7 जनवरी 2024 को वी. सिंह, डी0ए0वी0 खेल निदेशक ने मुख्यातिथि एवं वी. के मित्तल, खेल समन्वयक अधिकारी अतिथिगण रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने मुख्यातिथि वी. सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने लड़कों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता सर्वप्रथम ताइक्वांडो खेल की शुरुआत करवाई। तदुपरांत उन्होंने स्कूल के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का निरीक्षण किया और सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय खेल -कूद प्रतियोगिता होना एक विशेष उपलब्धि है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्कूल अपने नन्हे-नन्हे कदमों से बुलंदियों को छूने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश की ‘अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं और देश का वर्तमान एवं भविष्य है। जिस पर देश की प्रगति निर्भर है। विद्यार्थियों को रचनात्मक और सृजनात्मक दिशाओं में नियोजित करके ही नई विश्व-संरचना बना सकते हैं। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अधिगम के साथ-2 खेलों में भी बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से ही विद्यार्थियों के अंतर्मन में समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, समूह में काम करना और लगन इत्यादि मौलिक गुणों का विकास होता है। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, श्रीमती प्रवीन शर्मा,मंजू गुप्ता एवं अध्यापक और बच्चे मौजूद रहें।
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (लड़कियों) में स्थान प्राप्त करने वाले राज्य इस प्रकार रहे-:
| ताइक्वांडो- | प्रथम स्थानU-14– हरियाणाU-17– हरियाणाU-19– बिहार | द्वितीय स्थानU-14– झारखंड U-17– पंजाबU-19– हरियाणा | तृतीय स्थानU-14– छत्तीसगढ़ U-17– झारखंड U-19– हिमालय प्रदेश |
| कराटे | प्रथम स्थानU-14– झारखंड U-17– झारखंड U-19– west Bengal & Manipur | द्वितीय स्थानU-14– पंजाबU-17– पंजाबU-19– पंजाब | तृतीय स्थानU-14– हरियाणा U-17–हरियाणा U-19– बिहार एवं सिक्किम |
| वुशु | प्रथम स्थानU-14– हरियाणाU-17– हरियाणाU-19– बिहार | द्वितीय स्थानU-14– झारखंड U-17– झारखंड U-19– हरियाणा | तृतीय स्थानU-14– राजस्थानU-17– उत्तराखंडU-19– पंजाब |

Comments