Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके पर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 23, 2023 Tags: , , , , ,

लूटा गया मोबाइल फोन व 1500 रूपए बरामद

BOL PANIPAT : 23 जनवरी 2023, गांव अलीपुर में शराब ठेके पर अक्तूबर 2022 में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पानीपत जेल में बंद आरोपी सचिन पुत्र नरेश निवासी विजय नगर रोहतक, अशोक पुत्र जिले सिहं निवासी लुहारी पानीपत व दयानंद पुत्र रामफल निवासी शास्त्री नगर कैथल को पानीपत जेल से सीआईए टू की टीम ने प्रोडक्शन वारंट लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की तीनों आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गत नवम्बर में थाना सनौली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने टैक्सी चालक पानीपत की प्रीत विहार कालोनी निवासी मोहित सोनी की हत्या व अलीपुर में शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से मृतक मोहित सोनी का मोबाइल फोन व 7 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की गांव अलीपुर में शराब ठेके पर लूट की वारदात के संबंध में तीनों आरोपियों को सीआईए टू पुलिस की टीम ने 21 जनवरी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व 1500 रूपए की नकदी बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना मतलौडा में नरेश पुत्र रामकला निवासी भंडारी ने शिकायत देकर बताया था कि वह अलीपुर गांव में शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। 2 अक्तूबर की साय करीब 10 बजे वह ठेके के अंदर बैठा था। उसी समय दो नकाबापोश लड़के आए। एक युवक ने पिस्तौल तानकर उससे मोबाइल फोन छिनकर जेब में डाल लिया। दूसरे ने हाथापाई करते हुए कैश वाला गल्ला उठा लिया। आरोपियों ने ठेके से बाहर निकलते हुए उसकी तरफ पिस्तौल तानकर धमकी दी की चुपचाप बैठे रहना नही तो जान से मार देगें। दोनों आरोपी मोबाइल व कैश लूटकर गांव अलीपुर की तरफ भाग गए। गल्ले में करीब 12 हजार रूपए थे। नरेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392,397,34 व आम्र्स एक्ट के तहत थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments