Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


उपभोक्ता को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी- योगेन्द्र पुनिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मार्च।  विश्व उपभोक्ता दिवस पर खादय एवं आपूर्ति विभाग समालखा के कार्यालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विभाग की ओर से सहायक खादय एवं आपूर्ति अधिकारी योगेन्द्र पुनिया ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति पूर्ण जानकारी के साथ सचेत रहना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हर वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया जाता है, वहीं इसी कड़ी में हर वर्ष 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने इस दिन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिन आमजन को अर्थात उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और उसके अंतर्गत आने वाले कानूनों की जानकारी देना होता है। उन्होंने कहा कि बाजार में होने वाली ग्रहाक  जमाखोरी, मिलावटी सामग्री का वितरण, अधिक दाम वसूलना, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री, ठगी, मापतौल में अनियमितता, गारन्टी के बाद सर्विस प्रदान नहीं करने के अलावा ग्राहकों के प्रति होने वाले अपराधों को देखते हुए इस दिन जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

इसी कड़ी में शहर के सीमा थियेटर के प्रांगण में आयोजित एक सेमिनार में सहायक खादय एवं आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र कादियान ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि ग्राहकों को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी होता है।

उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों को अपने जरूरी अधिकारों के बारें में पता नहीं होता। इसलिए उपभोक्ता का हनन होता है।  ऐसी कठिनाईयों को दूर करने के लिए ही इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर निरीक्षक संदीप, उप निरीक्षक रवी, सनौली ब्लाक डिपो प्रधान केडी शर्मा, लेखाकार राजबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।  

Comments