Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 8, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 8 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मीनू ने जानकारी देते हुए बताया कि हर आम आदमी तक न्याय की पहुंचे हो इसी पहल को लेकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर उक्त टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी व्यक्ति मुफ्त कानूनी सलाह के लिए फोन कर सकता है और उसे निशुल्क रूप से कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि टोल फ्री नंबर 15100 पर कानूनी जानकारी और सहायता प्राप्त करने के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें और दूसरे नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक करें।

Comments