Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


ओमप्रकाश रेवड़ी की अध्यक्षता में हुई भीमगोडा मंदिर रामलीला क्लब की मीटिंग.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 18, 2024

BOL PANIPAT : सनौली रोड स्थित भीम गोडा मन्दिर में आज भीमगोडा मंदिर रामलीला क्लब की मीटिंग ओमप्रकाश रेवड़ी की अध्यक्षता में हुई  जिसमें दशहरे का पर्व एवं रामलीला के बारे में विचार विमर्श हुआ।  प्रधान जोगिन्द्र कमल ने बताया कि रामलीला 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी और 5 अक्टूबर दिन शनिवार को श्री राम जी की बारात निकाली जाएगी 12 अक्टूबर को दशहरा रहेगा 13 अक्टूबर को भारत मिलाप मन्नतें लोरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार रामलीला को और अधिक रोचक एवं आनन्दपूर्ण बनाने के लिए  नयी साज सज्जा, वेशभूषा  एवं नए कलाकारों का समावेश किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 1 तारीख से 13 अक्टूबर तक नित्य प्रति लंगर प्रसाद कार्यक्रम अपरांत बांटा जाएगा इस अवसर पर वेद बांगा, ईश जुनेजा, पवन जुनेजा, गुरमीत मक्कड़, सागर रेवड़ी, विजय चौधरी, कैलाश नारंग, चूनी लाल चुघ, जितेन्द्र जुनेजा, कुश जुनेजा, गौरव अरोड़ा, राघव कालड़ा, गिन्नी बांगा, जोंटी रामदेव, लवी जुनेजा, मोहक कालड़ा, साहिल चुघ, सागर जोग, कपिल जुनेजा, बोधराज जोग, हिमांशु चुघ आदि उपस्थित रहे।

Comments