जैन समाज पानीपत ने सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट को ज्ञापन सौंपा.
BOL PANIPAT : 7 अप्रैल 2022, जैन समाज पानीपत ने सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट को ज्ञापन सौंपा. जैन समाज से राजिन्दर जैन, प्रवीन जैन, नरेश जैन, अजित जैन व अजित मित्तल ने बताया पानीपत में सभी चौकों का सौंदर्य करण चल रहा है। जैन समाज भी सौंदर्य करण में अपनी भागीदारी चाहता है। सरकार द्वारा पानीपत में आठ मरला चौक , गोहाना चौक, सेक्टर 13-17 चौक में से किसी भी एक चौक का नाम महावीर चौक किया जाये। उस चौंक पर जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर महावीर स्वामी की फ़ोटो (मूर्ति ) लगाकर सौंदर्य करण किया जाये।
उन्होंने बताया कि पहले रेलवे रोड़ का नाम महावीर रोड़ था जो निगम में भी था जो धीरे धीरे नाम खत्म कर दिया गया। रेलवे रोड़ का नाम महावीर मार्ग होना चाहिये और भगवान महावीर के नाम का पत्थर भी लगाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय जैन सन्त श्री सुदर्शन लाल जी महाराज का 100 वा शताब्दी वर्ष चल रहा है। माल गोदाम रोड, भारतीय स्टेट बैंक के साथ गुरु सुदर्शन द्वार बनाया जाना चाहिए। अगर सरकार चाहे तो जैन समाज अपने पैसे से सौन्दर्य करण करवा सकता है।

Comments