Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


एलईडी वैन के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी अपनाओ का शनिवार को मतलौडा खंड में दिया गया संदेश.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 10, 2024 Tags: , , , ,

-लोगों ने उत्सव , उमंग के साथ किया एलईडी जागरूकता वैन का स्वागत।

-एलईडी वैन के माध्यम से महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं पर भी डाला जा रहा प्रकाश

-28 गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेगी एलईडी जागरूकता वैन

पानीपत 10 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर जिले के 28 गांव में एलईडी वैन लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इस एलईडी वैन का उद्देश्य जहां बेटियों का रेश्यो कम है उसे बढ़ाना प्रमुख है। इस एलइडी वैन का ग्रामीणों द्वारा उत्साह व उमंग के साथ स्वागत किया जा रहा है । एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ बेटी अपनाओ का संदेश दिया जाता है। वैन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बेटियों के उत्थान को लेकर योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रोग्रामर रितु शर्मा ने बताया कि वैन के माध्यम से जो संदेश दिया जा रहा है वह जन-जन के लिए लक्भदायक है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ जुड़कर लोगों को जागरूक करने में भी यह वैन अहम भूमिका निभा रही है। गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत व सामाजिक संगठनों द्वारा उसका विशेष स्वागत किया जाता है।
यह एलईडी वैन शनिवार को मतलोडा खंड के गांव आसन खुर्द,थिराना , शेरा, जोशी, भंडारी, भालसी, वेसरी, उटला में पहुंची जहां लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सुपरवाइजर परमिला, पूनम,कमलेश, सुरेश बाला आदि मौजूद रही।

Comments