Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जेके सुपर सीमेंट कंपनी ने जिला पुलिस विभाग को सौंपे 50 बैरिकेड्स. कुल 100 बेरिकेड्स देने का है लक्ष्य.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2024, जिला पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को जेके सुपर सीमेंट की और से 50 बैरिकेड्स उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी को सौंपे गए। पुलिस अधिकारियों ने कंपनी का आभार जताया। इस मौके पर कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर अपूर्व श्रीवास्तव व डिस्टीब्यूटर अमृत लाल, अमित निझावन, लव चौधरी व अरविंद हंस मौजूद रहे।
कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि एक जिम्मेदार संस्थान के रूप में पुलिस के साथ सहयोग करने में प्रसन्नता महसूस हो रही है। वे सार्वजनिक यातायात व एक्सीडेंट रोकने के कुशल प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार 100 बेरिकेड्स देने का लक्ष्य है।

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि गत वर्ष भी जेके सुपर सीमेंट कंपनी की ओर से 50 बेरिकेड्स पानीपत जिला पुलिस को दिए गए थे।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही समाज में सुरक्षा की भावना आती है। उन्होंने कहा कि जेके सुपर सीमेंट की ओर से दिए बैरिकेड्स की मदद से त्यौहारी सीजन के दौरान बाजार में लगने वाले जाम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेरिकेड्स से बल मिलेगा। वहीं नाकाबंदी, सीलिंग प्लान, वीआईपी ड्यूटी और रूट डाइवर्ट में इनका प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जेके सुपर सीमेंट ने भविष्य में भी इस प्रकार से सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है।

Comments