Sunday, August 2, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मेले (Job fair) का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्लेसमेंट एवं गाइडेंस इकाई व मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पंचम भव्य रोजगार मेले (Job fair) का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों के साथ संबंध स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण रोजगार प्राप्त करवाना है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से सम्बद्ध 11 कंपनियों के नियोक्ता शामिल थे। जिनमें एसबीआई, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा, एक्सक्रीनो, एक्सिस बैंक,डेक्कन हेल्थकेयर, के 7 सॉल्यूशंस एवं चौधरी स्पिनर्स रहीं ।लगभग 70 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग व प्रबंधन समिति के सचिव एल. एन. मिगलानी द्वारा कम्पनी प्रतिनिधियों को तुलसी का पौधा भेंट करके किया गया। मंच का संचालन प्रो. माधवी द्वारा किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं और मानकों को समझने का भी अवसर मिलता है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य अपने विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ करियर अवसर प्रदान करना है और इस प्रकार के आयोजन हमें इस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।” मिगलानी जी ने कहा कि रोजगार मेले न केवल रोजगार की संभावना बढ़ाते हैं, बल्कि उम्मीदवारों को उनके व्यावसायिक जीवन में एक सही दिशा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, इन उपक्रमों का महत्व अत्यधिक होता है और यह उम्मीदवारों के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।प्लेसमेंट व गाइडेंस इकाई की संयोजक डॉ अर्पणा गर्ग ने रोजगार मेले का महत्व स्पष्ट करते हुए कहा कि यह वित्तीय स्थिरता, व्यक्तिगत विकास, सामाजिक एकीकरण प्रदान करता है, तथा व्यक्तियों व समुदायों की समग्र लाभ में सहयोग करता है। यह आर्थिक विकास और सरकारी राजस्व के सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मेले में शामिल विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करके कहा कि उन्हें इस प्रकार के आयोजनों से उद्योग की मांग और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

कुल मिलाकर, इस रोजगार मेले ने विद्यार्थियों और नियोक्ताओं दोनों के लिए एक सफल मंच प्रदान किया और इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी आयोजित करने की योजना बनाई गई है।कार्यक्रम के सफल व सुचारू संचालन में  पवन कुमार,  माधवी, डॉ. स्वाति पूनिया, खुशबू, डॉ अंजलि, डॉ पूनम गुप्ता,निशा, रुचिका बत्रा, राहुल कुमार, मनीष कुमार ने विशेष योगदान दिया।

Comments