Wednesday, August 5, 2026
Newspaper and Magzine


अल्फा सिलिकॉन कंपनी द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में समय-समय पर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न इंटर्नशिप व प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में अल्फा सिलिकॉन कंपनी द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए। अल्फा सिलिकॉन एक प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो नवाचार एवं युवा प्रतिभाओं को इंडस्ट्री से जोड़ने के लिए जानी जाती है।

इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कॉलेज के विभिन्न विभागों से कुल 30 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

इंटरव्यू एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद कंपनी द्वारा तीन छात्रों कनिष्क, चंचल एवं मनीष का चयन किया गया। चयनित छात्रों को US IT Recruiter की प्रोफाइल में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

आई.बी. कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कॉलेज की प्लेसमेंट उपलब्धियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा, “हम अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं। इस प्रकार के उद्योग-संलग्न अवसर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और कॉलेज की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।”

प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके समर्पण, निरंतर अभ्यास एवं आत्मविश्वास का परिणाम है कि वे आज कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रख रहे हैं।

इस अवसर पर मेधा लर्निंग फाउंडेशन से शाहिद और अमन ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

Comments