Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक 5 फरवरी 2022 को ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान बसंत  पंचमी का त्योहार मनाया गया जिसके अंतर्गत छात्रों ने सर्वप्रथम सरस्वती माँ की वंदना की। नन्हे-मुन्नों ने भाषण, भावाभिव्यक्ति,  श्लोक उच्चारण, गायन एवं नृत्य के माध्यम से विद्या की देवी सरस्वती माँ के प्रति अपना प्रेम एवं श्रद्धा भाव दर्शाया। सभी बच्चे पीले रंग के परिधानों में सरसों के फूलों की तरह खिल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड एवं पतंगें बनाकर अपनी हस्तकला को दर्शाया।

स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा इस दिन ब्रह्मा जी ने  सृष्टि का निर्माण किया था और  माँ सरस्वती जी अस्तित्व में आई थी इसलिए हम संगीत, ज्ञान, कला, विद्या, वाणी और ज्ञान की देवी सरस्वती के समर्पण में  इस दिन को मनाते हैं।छात्रों को कड़ी मेहनत से विद्या ग्रहण कर माँ सरस्वती को प्रसन्न करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा विद्यादायिनी माँ सरस्वती सभी पर ज्ञान बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हमारे बच्चे समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण के पथ पर सदैव अग्रसर रहें। सभी अध्यापकगण  इस अवसर पर मौजूद रहे।

Comments