Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


सोशल साइंस क्वीज में टेरेसा सदन ने जीती बाजी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 18, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक अन्तसर्दनीय सोशल साइंस क्विज का आयोजन किया गया । जिसमें टेरेसा सदन से कृष्णा, श्रेष्ठ और पहल, टैगोर सदन से नंदिनी, हंशिका और इष्ठा, राधाकृष्णन सदन से मीशा, ईशा और सीया तथा विवेकानंद सदन से काशवी, वरुण और रूद्र ने भाग लिया। इसके अंतर्गत पंचायती राज, विभिन्न जन-जातियों, पानी और वेद, उपनिषद, महावीर स्वामी, भगवान महात्मा बुद्ध आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने बड़े आत्मविश्वास व उत्साह से प्रश्नों के जवाब दिए इस अवसर पर विद्यालय की ओवरऑल कोऑर्डिनेटर डॉ. पूनम, सामाजिक विज्ञान की शिक्षिकाएं ज्योति, कंचन व प्रभजोत, सुमन देवी और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। क्विज में टेरेसा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टैगोर सदनद्वितीयतथा राधाकृष्णन सदन तृतीय स्थान पर रहा। अंत में प्रधानाचार्याने विजेता सदन के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय से संबंधित ज्ञान वृद्धि होती है और उनकी रूचि भी बढ़ती है।

Comments