करनाल मंडल को मिला नया नेतृत्व – पुलिस महानिरीक्षक अश्विन शेन्वी, IPS ने संभाला करनाल रेंज का कार्यभार
BOL PANIPAT : हरियाणा सरकार द्वारा जारी तबादला आदेशों के तहत करनाल रेंज को नया नेतृत्व मिला है। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अश्विन शेन्वी ने आज पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल, करनाल के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
हरियाणा सरकार ने उन्हें करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के साथ-साथ महानिरीक्षक, हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP), मधुबन, करनाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
इससे पूर्व करनाल रेंज के महानिरीक्षक रहे अशोक कुमार, IPS का स्थानांतरण महानिरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), सुनारिया के पद पर किया गया है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर अश्विन शेन्वी, IPS ने कहा:
“करनाल रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराध व संगठित अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों – करनाल, पानीपत, कैथल, में जन-सहयोग से पुलिसिंग, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा और त्वरित शिकायत निवारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”
इस अवसर पर रेंज कार्यालय के सभी राजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवनियुक्त महानिरीक्षक का स्वागत किया।

Comments