Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस का साइबर क्राइम जागरूकता अभियान लगातार जारी. निरंकारी संत समागम स्थल पर श्रद्धालुओं को साइबर अपराध व इसके बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 30, 2023 Tags: , , , , ,

-स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते है. साइबर अपराध घटीत होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाएं.

BOL PANIPAT : 03 अक्तूबर 2023 , पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में व क्राइम के एडीजीपी ओपी सिंह के निर्देशानुसार लोगों को साइबर क्राइम से बचाने व जागरूक करने के लिए अक्तूबर माह को साइबर क्राइम जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।
साइबर क्राइम जागरूकता माह अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की टीमें प्रतिदिन अलग अलग स्थान पर लोगों को साइबर अपराध के प्रकार व बचाव बारे जानकारी देकर जागरूक कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को थाना साइबर क्राइम की टीम द्वारा भोड़वाल माजरी स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर निरंकारी संत समागम में पहुंचे श्रद्धालुओं को साइबर अपराध व इसके बचाव व हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक बताया गया।
साइबर विशेषज्ञ पी/एसआई अजय ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो रहा है। तमाम तरह के वित्तीय लेनदेन मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं। जैसे- जैसे वित्तीय लेनदेन को लेकर मोबाइल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर ठगी की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इंटरनेट के जरिए साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना कर उसके बैंक खातों को साफ कर रहे हैं। स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अंजान लोगों के दोस्ती करने से बचे।
उन्होंने बताया कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, बीमा पॉलिसी, वाउचर जीतने, लोन, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, डीलरशिप के लिए संपर्क करे और घर बैठे लाखों कमाए जैसे, KYC व अन्य बैंकिंग कार्यो के लिए आये कॉल से सावधान रहे। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है तो बिना किसी देरी के इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in, या साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर तुरंत प्रभाव से दे। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जैसे ही हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत देता है फ्रॉड की जानकारी के आधार पर जिस अकाउंट में पैसा पहुचा होगा, साइबर क्राइम डेस्क द्वारा उस एकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा और जिस एकाउंट में आपका पैसा गया है उसका मालिक उसे निकाल नही पायेगा। साथ ही आपके एकाउंट से निकले गए पूरे रुपये आपके खाते में वापस आ जायेंगे।

Comments