करनाल लोकसभा के सामान्य आब्जर्वर ई.रविन्द्रन ने मतगणना केन्द्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
BOL PANIPAT , 9 मई। करनाल लोकसभा के सामान्य आब्जर्वर ई.रविन्द्रन ने वीरवार को आर्य कॉलेज के परिसर में बनाए गए मतगणना केन्द्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ खर्च पर्यवेक्षक आर.वी. प्रदमेश, पुलिस पर्यवेक्षक कुसम पुनिया भी उपस्थित रहे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सामान्य आब्जर्वर को चारों विधानसभाओं के मतगणना केन्द्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी एवं पानीपत शहरी विधानसभा के एआरओ डॉ. पंकज यादव, एसडीएम पानीपत एवं ग्रामीण विधानसभा के एआरओ मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना एवं एआरओ इसराना विधानसभा ज्योत मित्तल, एसडीएम समालखा एवं समालखा विधानसभा के एआरओ अमित कुमार भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला सचिवालय में सामान्य आब्जर्वर ई.रविन्द्रन की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों का विधानसभा वाईज रैंडामाईजेशन भी किया गया।

Comments