Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


किसान निर्धारित तिथि तक खरीद लें डीएसआर मशीन, 22 अक्टूबर को होगा भौतिक सत्यापन: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 8, 2026 Tags: , , , , ,

डीएसआर मशीन खरीदने से वंचित किसानों को सरकार ने दिया एक और मौका

15 अक्टूबर तक खरीद सकेंगे मशीन

सीडीपी स्कीम के तहत डीएसआर मशीनों के परमिट और खरीद की समय-सीमा बढ़ी

धान की सीधी बिजाई को मिलेगा बढ़ावा, डीएसआर मशीनों की खरीद के लिए दोबारा खुला अवसर

BOL PANIPAT , 8 अक्टूबर। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीडीपी स्कीम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत डीएसआर मशीनों की खरीद के लिए किसानों को एक और अवसर दिया गया है। जिन किसानों ने विभागीय पोर्टल पर डीएसआर मशीन खरीदने के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश निर्धारित समय में मशीन नहीं खरीद पाए थे, वे अब 14 और 15 अक्टूबर तक मशीन खरीद सकते हैं। इसके बाद 22 अक्टूबर  को खरीदी गई मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, खेती की लागत कम करने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। डीएसआर तकनीक धान की सीधी बिजाई का एक महत्वपूर्ण विकल्प है। किसानों को चाहिए कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करें। उपायुक्त डॉ हरीश ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक मशीनों का उपयोग बढऩे से किसानों को खेती के नए तरीकों को अपनाने में मदद मिलती है। इसलिए पात्र किसान इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर मशीन की खरीद सुनिश्चित करें।

    उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने बताया कि सीडीपी स्कीम वर्ष 2026-27 के तहत विभागीय पोर्टल पर डीएसआर मशीन के लिए आवेदन करने वाले जिन किसानों की मशीन खरीद किसी कारणवश लंबित रह गई थी, उन्हें विभाग की ओर से दोबारा अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक किसान 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2026 तक डीएसआर मशीन खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसलिए संबंधित किसान निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें और समय रहते मशीन खरीद की प्रक्रिया पूरी करें। डॉ. बलवंत सहारण ने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग की योजनाओं से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा उपलब्ध अवसर का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं।

Comments


Leave a Reply