कृषि विज्ञान केंद्र करेगा पाँच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन
BOL PANIPAT , 31 अगस्त। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए पाँच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन नवंबर माह के प्रारंभ में किया जाएगा। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के लोगों के जीवन स्तर में सुधार एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कुल 7 व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। किसान 1 सितम्बर 2023 से 15 अक्तूबर 2023 तक ये प्रशिक्षण पाने के लिए विभाग की वेबसाईट पर एचएयूडाटएसीडाटइन पर आवेदन पत्र व शपथ पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments