श्रम विभाग के निरीक्षक अनुमति लेकर करें फैक्ट्रीयो का निरीक्षण: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-डीएलसीसी की बैठक में उपायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना व दिए समाधान के निर्देश
BOL PANIPAT, 26 जून। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में डीएलसीसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापारियों व उद्यमियों की बैठक में उनकी समस्याओं को सुना व अधिकारियों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए व भविष्य में उनकी जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए लिखित में देने के लिए कहा।
उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए की श्रम निरीक्षक फैक्ट्री का निरीक्षण अनुमति लेकर ही करें। एक अन्य शिकायत पर उपायुक्त ने कहा कि ओल्ड इंडस्ट्री एरिया में किसी भी रेहड़ी धारक को रेहड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं है चाहे वह सरकारी जमीन हो या फिर प्राइवेट हो। अगर ऐसा होता है तो उस पर बड़ी कार्रवाई होगी।
उपायुक्त ने सेक्टर 29 की बिजली लाइन को ऊंचा करने के भी निर्देश दिए। एक अन्य शिकायत पर उपायुक्त ने आरटीएस होम को सोलर सब्सिडी के मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बाईपास रोड पर गड्ढों को भरने व संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कृष्ण लॉन के पास पार्क की निशान देही करने की निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने व सभी व्यापारियों को अपनी समस्याओं के संदर्भ में उन्हें खुद से संपर्क करने के लिए कहा। इस मौके पर सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, डीडीपीओ राजेश शर्मा, विनोद धमीजा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता साबित पानू आदि मौजूद रहे।

Comments