Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


-पानीपत के व्यापारियों ने हरियाणा व्यापार मंडल के संस्थापक स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता की मनाई पुण्यतिथि

By LALIT SHARMA , in Business , at June 15, 2023 Tags: , , , , ,

-स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता ने जीवनभर किया व्यापारियों के हितों के लिये काम: राकेश चुघ

BOL PANIPAT ,15 जून। हरियाणा के लोह पुरुष, व्यापारियों की निर्भीक आवाज, व्यापारी रत्न से सुशोभित एवं हरियाणा व्यापार मंडल के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मी चन्द गुप्ता की 19वी पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को हरियाणा व्यापार मंडल पानीपत के पदाधिकारियों ने पुष्पांजली सभा का आयोजन किया और उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित करके उनको याद किया गया। स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेश काबरा, विकी कत्याल, श्री भगवान अग्रवाल, शिव कुमार मित्तल व जितेन गुप्ता आदि शामिल है। इस मौके पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने बताया कि लक्ष्मी चन्द गुप्ता हरियाणा राज्य बनने से पहले संयुक्त पंजाब के समय से ही व्यापार मंडलों से जुड़े रहे। वे बचपन से क्रांतिकारी विचारों के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन के चार साल विभिन्न आंदोलनों के तहत जेल में बिताए। मात्र 9 वर्ष की आयु में 1942 में देश की आजादी के आंदोलन में भाग लेते हुए  झज्जर में पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिबंध रेली में स्कूल के छात्र समूह को साथ लेकर देश की आजादी के नारे लगाते हुए गिरफ्तारी दी । उन्होंने हिंदी आंदोलन, गोहत्या आंदोलन, आपातकाल व 1977 में चण्डीगढ़ व्यापारी आंदोलन ,महम में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर गिरफ्तारी दी। करनाल में अनाज मंडी व सब्जी मंडी की खुली सरकारी बोली का विरोध करते हुए गिरफ्तारी दी व हरियाणा
व्यापार मंडल गठन उपरांत उन्होंने वर्तमान आढ़तियों को सरकारी मूल्य पर दुकान देने का नियम बनवाया। प्रदेश एवं जिला स्तर पर टैक्स एडवाइजरी कमेटियां बनवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हरियाणा व्यापार मण्डल का गठन वर्ष 1992 में किया व जीवन प्रर्यन्त 2004 तक वही प्रधान रहे। इस
दौरान उन्होंने व्यापारी हितों के लिए अनेक संघर्ष किए। उन्होंने नगर पालिका, चुगी कर व सैल्ज टैक्स बैरियर को बंद करवाया। उन्होंने हरियाणा के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ व्यापारी हितों  के लिए संघर्षरत अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने हरियाणा की 108 मंडियों के व्यापारियों को एक माला में पिरो कर उनके हकों के लिए उन्हे लडऩा सिखाया। उन्ही के संघर्ष का परिणाम था की उनकी एक आवाज पर पूरा हरियाणा महसूल चुंगी और वेट के खिलाफ तीन दिन के लिए पूरा हरियाणा ऐतिहासिक तौर पर बंद रहा। उनको हरियाणा व्यापारी रत्न से भी सम्मानित किया गया और 15 जून 2004 को वे प्रभु चरणों में विलिन हो गए। इस मौके पर राकेश चुघ व अन्य व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि उनके नाम पर व्यापारी भवन  बनाने के लिये  सरकार द्वारा हरियाणा व्यापार मंडल को जगह अलाट करनी चाहिये।

Comments