Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत साइक्लोथॉन और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in Business , at July 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पर्यावरण में निरंतर सुधार के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उदेश्य से, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) 1 जुलाई से “स्वच्छता पखवाड़ा-2022” के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।

इसी कड़ी में आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत रिफाइनरी के 200 छात्रों ने मिनी स्मार्ट सिटी की सीमा में लगभग चार किलोमीटर तक साइकिल चलाकर स्वच्छता के संदेश को प्रसारित किया । साइक्लोथॉन की शुरुआत से पहले, श्री जॉयदीप चौधरी, मुख्य महाप्रबन्धक (परियोजना) ने स्वच्छता शपथ के साथ जीवन में स्वच्छता और अनुशासन की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। चौधरी ने वीरेंद्र सिंह रावत, उप महाप्रबंधक (ईएमएस), पीआरपीसी,  सीएसआर टीम तथा स्कूल अध्यापकगण व स्टाफ की उपस्थिति में दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत रिफाइनरी में  साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में ईंधन व पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा कम दूरी तय करने के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर बोलते हुए, चौधरी ने जोर देकर कहा कि हमें अपने जीवन की भाग-दौड़ में  स्वस्थ जीवन शैली विकल्पों  को  नहीं त्यागना है।  इसके विपरीत,  हमें वह सब करने के लिए और अधिक स्मार्ट बनना है जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहे । जैसे छोटी दूरी तय करने  के लिए साइकिल का उपयोग न केवल अमूल्य ईंधन की बचत करेगा, बल्कि इससे हमें अपने आस-पास स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने में भी काफी मदद मिलेगी।

इसके बाद विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह  के साथ  मिनी स्मार्ट सिटी में 200 पौधे भी लगाए तथा सभी ने इन पौधों के देख-रेख का संकल्प भी लिया । इस विशाल वृक्षारोपण अभियान के दौरान, श्री चौधरी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण तथा धरती माता के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रगट करने के लिए पौधारोपण अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और सभी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समय-समय पर अधिक से अधिक पौधारोपण का आग्रह भी  किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना स्वस्थ जीवन शैली का अनिवार्य हिस्सा है क्योंकि स्वच्छता ही है जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करती है। कार्यक्रम के अंत में सीएसआर टीम ने तालियां बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन  किया।

Comments