Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


तालाब की सफाई कर तालाब स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : भारतीय जनता पार्टी पानीपत की जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने गांव नोलथा में तालाब की सफाई कर तालाब स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मना रही है जिसमे सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सेवा कार्यो में लगे हुए है।उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और नए भारत के निर्माण की शपथ दिलवाई। जिलाध्यक्ष ने उन गांव स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जिन्होंने स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत साफ-सफाई और स्वच्छता की एक निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। आज उन सभी ने एक शपथ ली जिससे वे जन स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्यावरणीय स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हो गए। साफ-सफाई केवल स्वच्छता कर्मियों और सरकारी विभागों का ही दायित्व नहीं है बल्कि यह अनेक भागीदारों का राष्ट्रीय आंदोलन है। आज हमें मिलकर अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों, गांवों और शहरों को स्वच्छ बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसका उद्देश्य हमारे लोगों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और संपूर्ण समृद्धि सहित सभी स्थानों को साफ और स्वच्छ बनाना है।अपने आस पास के पर्यावरण को स्वच्छ करना ही प्रधानमंत्री मोदी जी को सेवा का उपहार है व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सुनीता गोयल,सतवीर पांचाल,समुंदर जागलान,सुनील कपूर,बलराज सरपंच, नवदीप, सुमित,जसमेर, ऋषिपाल व सेकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments