तीन राज्यों में मिली भारी जीत पर वकीलों ने मनाई मिठाई बांट खुशी
तीन राज्यों में मिली जीत मोदी की विकास वादी नीतियों की जीत- अशोक कादियान
BOL PANIPAT : 4 दिसंबर, तीन राज्यों में मिली भारी जीत मोदी की विकासवादी नीतियों की जीत है। मोदी हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ा रहे है। ये शब्द भाजपा लीगल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट अशोक कादियान ने कोर्ट परिसर में जीत का जश्न मनाए जाने के बाद वकीलों को संबोधित करते हुए कहे.
अशोक कादियान ने कहा की ये जीत 2024 के लोक सभा चुनाव में प्रदेश के विधान सभा चुनाव तथा मिल का का पत्थर साबित होगा। वकीलों ने मिठाई बांट तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करा एक दूसरे को बधाई दी।

Comments