मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व मे बनी नई पहचान : विजय गोयल
-मोदी@20:ड्रीम्स मीट डिलीवरी विषय को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन
BOL PANIPAT : 6 सितम्बर, मोदी@20:ड्रीम्स मीट डिलीवरी विषय को लेकर जिला भाजपा द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर विजय गोयल ने प्रधानमंत्री के शासन काल की उपलब्धियों का एवं मोदी @20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी जिक्र करते हुए बताया कि मोदी@20ड्रीम्स मीट डिलीवरी में 21 लेखकों के लेख है लता मंगेशकर पी वी सिंधु व अनुपम्म खेर जैसे विश्व विख्यात व्यक्तियों ने लिखे है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था 7 अक्टूबर, 2021 को उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में सीएम और पीएम के पद पर काम करते हुए अपने 20 साल पूरे किए. इन दो दशकों की खास बात ये है कि इनमें “आइडिया ऑफ मोदी यानि मोदी के विचार” का विस्तार हुआ है. 130 करोड़ भारतीयों की सेवा को समर्पित इस महत्वपूर्ण यात्रा के 20 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी अपने “आइडिया ऑफ इंडिया” को कैसे आकार दे रहे हैं. इन्हीं सवालों का जवाब नई किताब ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ दे रही है
विजय गोयल ने कहा की प्रधान मंत्री मोदी अपने सहयोगियों,साथियों, सह कर्मीयों का उत्साहवर्धन समय समय पर करते रहते।
उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे उपलब्धियों और सफलताओं के कई नये आयाम स्थापित किये गए और जन-विश्वास, विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए कीर्तिमान भी स्थापित किए गए हैं।मोदी जी के नेतृत्व मे भारत की विश्व में एक नई पहचान बनी है. आज भारत पूरे विश्व में एक स्वाभिमानी और मज़बूत नेतृत्व वाले देश के रूप में पहचाना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कई ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई, जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुंचा। जन धन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और उज्ज्वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला। आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए जीवनदान साबित हो रही है। इसके तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष फ्री बीमा की सुविधा दी जा रही है। उज्ज्वला योजना ने गरीब महिलाओं के मुश्किल भरे जीवन की राह कुछ आसान की है। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को बड़ी संख्या में एलपीजी गैस सिलेंडर बांटे गए। इस मौके पर उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे विस्तार से बताया।

विजय गोयल ने कहा की कोविड़ प्रबंधन में मोदी को पूरे विश्व की सराहना मिली। मोदी ने डाक्टरों व मेडिकल कर्मियों का उत्साह वर्धन किया। सबसे पहले COVID महामारी शुरू होते ही चीन से अपने छात्रों को प्रेम पूर्वक देश लेकर आए।यही नहीं मोदी के नेतृत्व ने दो दो वैक्सीन बनाई। सुरक्षा बलो की भी इसी काम में लगाया और तो ओर दूर दराज के इलाकों में ड्रोन से वैक्सीन पहुचाई। स्वच्छता अभियान चला शौचालय बनवा बापू गांधी के स्वप्न को पूरा किया। गोयल ने आगे कहा की मोदी सीधे मुख्य मंत्री बने फिर भी भुज का रिकार्ड समय में पुनर्वास करा अपनी इच्छा शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होने धारा 370 के हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुऐ उनके साहसिक निर्णयों का जिक्र किया। गोयल ने आगे कहा की मोदी के व्यक्तित्व को यदि कम शब्दों में समाहित करना हो तो हम डेडिकेशन, पैशन व क्रेज में कर सकते है। विजय गोयल ने कहा की देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम उनके हाथ बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा की मोदी अंबेडकर आवास योजना बना कर हर बे घर को घर देने का सराहनीय काम किया। पंवार ने कहा की मोदी ने प्रधान मंत्री बनने के एक साल में ही 18 हजार गांवों को बिजली दी। भाजपा प्रवेश उप अध्यक्ष व विधायक महीपाल ढांडा ने कहा की मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।आज विश्व भारत का नेतृत्व स्वीकार करने को आतुर है। उन्होने कहा मोदी बड़े विजन रखते है । उन्होने मोदी के भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन के विजन का जिक्र किया । जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी नारी शक्ति का मान सम्मान बढ़ा रहे है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत मोदी ने पनीपत से की थी। आज लिंगानुपात में आशातीत बढ़ोतरी हुई है। मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहयाता समूह के माध्यम से रोजगार दे कर सक्षम बनाए। मुद्रा लोन से रोजगार दिए। डा अर्चना ने कहा की मोदी ने महिलाओं को फाइटर प्लेन की पायलट बनने के रास्ते खोले । अर्चना ने कहा की महिला केसम्मान के लिय उज्जवला योजन व जनधन योजना का जिक्र किया। डा अर्चना ने इंद्रधनुष योजना का भी जिक्र किया। मोदी @20ड्रीम्स मीट डिलीवरी के प्रान्त संयोजक मदन गोयल ने कहा की मोदी का व्यक्तित्व हमे परिषर्मी व देश प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्ररेणा देता है।कार्यकर्म की अध्यक्ष्ता कालेज प्रिंसिपल संजू अबरोल ने करते हुऐ सभी अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद भाषण मेयर अवनीत कोर ने दिया

मंच संचालन कार्यकर्म के संयोजक कृष्ण आर्य ने किया। इस मौके लोकेश नांगरु, मेघ राज गुप्ता, सुलेख डीडवाडा, रविंदर भाटिया , कृष्ण छोकर, दुष्यंत भट्ट, प्राण रत्नाकर,ईश कुमार राणा, सुनील परढाना, कपिल राणा धर्मपाल जागलान, नरेंद्र बिंझौल, शिव कुमार शर्मा पार्षद, विजय जैन पार्षद, मोना शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, हरीश कटारिया, दिवाकर मेहता, सुशील जिंदल, कुलदीप जांगड़ा, सुनील कंसल सुदर्शन पराशर, रविंदर फूले, मालती अरोरा, रफाकत हसन, राधेश्याम जिंदल, ईश्वर मराठा, जगदीश शर्मा भाऊ पर, पवन गोगलिया पार्षद, बिट्टू वैरच, रंजीत शर्मा जलालपुर, जसबीर छोकर, राजेंद्र छोकर, सूरजभान डाहार, आर्य सुरेस पांचाल, बृज पाल प्रजापत, बिट्टू परजाप्त, गुरदेव, मधु शुक्ला, चंदन मिश्रा, रविकांत व सुनील शर्मा आदि मुख्य रूप से मोजूद रहे।

Comments