Friday, August 28, 2026
Newspaper and Magzine


रक्षाबंधन पर ‘मदद सेवा सोसायटी’ ने जरूरतमंद महिला को किया आत्मनिर्भर, भेंट की सिलाई मशीन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 28, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर समाज में सकारात्मकता और सेवा का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पानीपत की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मदद सेवा सोसायटी के सदस्यों ने एक जरूरतमंद विधवा महिला को सिलाई मशीन भेंट कर रक्षाबंधन की सच्ची सार्थकता सिद्ध की है।

यह सिलाई मशीन संस्था के सदस्य समाजसेवी कपिल अनेजा द्वारा संस्था को विधवा महिला के लिए दी गई। जिसे संस्था ने विधवा महिला को भेंट की। संस्था का यह प्रयास महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था के सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिला को सिलाई मशीन सौंपी। इस मौके पर संस्था के प्रधान वैभव बतरा (विक्की) ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद की रक्षा और उसकी जीवन नैया को पार लगाने में सहयोग करने का भी संकल्प है। सिलाई मशीन मिलने से महिला अब घर बैठे ही सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर सकेंगी। इस सराहनीय सामाजिक पहल को सफल बनाने में मदद सेवा सोसायटी की टीम का विशेष सहयोग रहा। विक्की बत्रा ने कहा कपिल अनेजा जी हमेशा से संस्था का सहयोग करते है जब भी जरूरत होती है वह हमेशा संस्था के साथ खड़े होते हैं। इस अवसर पर वैभव बतरा (विक्की), समाजसेवी कपिल अनेजा, अमित आहूजा, कपिल मल्होत्रा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। मदद सेवा सोसायटी के इस सेवा कार्य की शहर भर में प्रशंसा हो रही है। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के समाज-कल्याण के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Comments


Leave a Reply