लीड बैंक ने किया मतलौडा ब्लॉक में शिविर का आयोजन
-150 उपभोक्ताओं ने किया शिविर में आवेदन
-शिविर में सरकार की सामाजिक योजनाओं को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
-शिविर में डिजिटल धोखाधड़ी शिकायत को लेकर खुलकर की गई चर्चा
BOL PANIPAT , 8 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी बैंक कार्यालय, पानीपत सर्कल ने शुक्रवार को मतलौडा ब्लॉक में उपभोक्ताओं को जागरूक करने को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया। नागरिक जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना जैसी कई सामाजिक योजनाओं पर जानकारी दी गई।
शिविर में हरियाणा के डीजीएम एसएलबीसी जोगिंदर सिंह, एलडीएम राज कुमार ने धोखाधड़ी से बचाने के लिए डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 150 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। इस अभियान के तहत 8 लोगों को नामांकित किया गया और 10 डिजिटल धोखाधड़ी की शिकायतों पर चर्चा कर उन्हें आर बी आई शिकायत प्रकोष्ठ को भेजा गया। 2 शिकायतों का पानीपत स्थित लीड बैंक कार्यालय की मदद से हल किया गया।
पानीपत स्थित लीड बैंक प्रबंधक ने सभी ग्राम ग्राहकों और उच्च अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए अभियान का समापन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र पंवार समाज सेवी, बीडीपीओ सुमित बक्शी, संदीप, ब्लॉक वाइस चेयरमैन नरेश मौजूद रहे।

Comments