निष्ठापूर्वक और धैर्य से सुने लोगों की समस्याएं, अपनी समस्याएं समझ कर करें समाधान: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
-समस्याओं के समाधान के मामले में पानीपत अच्छी स्थिति में
-समाधान शिविर में पहुंची 38 समस्याएं, उपायुक्त ने दिये समाधान के निर्देश
-ज्यादातर समस्याएं पुलिस व क्रीड विभाग से संबंधित पहुंची
BOL PANIPAT , 30 जून। नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के उद्देश्य को लेकर जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित किए गए जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों में साफ जुनून है। अपने अनुभव और कौशल का वो सही ढंग से इस्तेमाल करके आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसके परिणाम भी सार्थक आए हैं। प्रदेश भर में समस्याओं के समाधान में पानीपत अच्छी स्थिति में है।
उपायुक्त ने समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोगों से अपील की कि उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है, थोड़ा सा धैर्य बनाकर रखें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में पहुंच रही समस्याओं के प्रति और गम्भीरता से कार्य करें। उनका सराहनीय प्रयास इतना प्रबल होना चाहिए कि उसका हर वर्ग के लोगों को कम से कम समय में लाभ मिले।
जनता समाधान शिविर में निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय डॉ. ने जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारियों को अपने ईरादों पर पूरा भरोसा होना चाहिए। समाधान शिविर की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। हमें हर समस्या के समाधान के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में आने वाली समस्याओं पर फोकस करें और कम से कम समय में उनका समाधान करें।
समाधान शिविर में सोमवार को पैंशन विभाग, पुलिस विभाग, क्रिड विभाग से जुड़ी 38 समस्याएं पहुंची। जिनमें ज्यादातर का उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों के सहयोग से मौके पर समाधान किया। कई ऐसी समस्याएं भी जनता समाधान शिविर में पहुंची जिन पर तत्काल संज्ञान लिया गया। प्रार्थी राजवीर, करण सिंह, रणबीर, कृष्णा व सतबीर ने मडलौडा गार्डन और गोहाना नहर की सफाई करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए।
प्रार्थी गीतांजलि ने उनकी विकलांग पेंशन जो रुकी हुई है को दोबारा चालू करवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी टिंकू धीमान ने प्रशासन से उनके कटे हुए पीले कार्ड को दोबारा बनवाने के लिए अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी अश्विनी वासी कश्यप कालोनी ने प्रशासन से कश्यप कालोनी के नाले को साफ करने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सफाई के अभाव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रार्थी शीला वासी परढ़ाना ने प्रशासन से मनरेगा की कॉपी बनवाने के लिए अनुरोध किया उपायुक्त इतने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण सिंह, सीटीएम टिनू पोशवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राकेश शर्मा, आरटीओ विभाग से पूजा, कृषि विभाग से एडीओ अवतार, पशु चिकित्सक डॉ. अशोक के अलावा पुलिस विभाग से नीरज, हेल्प डेस्क से संजीव कुमार शर्मा, जोगिंदर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments