Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन क्विज कम्पटीशन में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वाधान में बी.सी.ए  तृतीया  वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज कम्पटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में 26  विद्यार्थियों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किय। द्वितीय स्थान पर निखिल और दीर्घ रहे। वंशिका ने तृतीया स्थान प्राप्त किया | ये गतिविधि कंप्यूटर विभाग की प्रो. करुणा के द्वारा आयोजित करवाई गई | प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की कॉरपोरेट युग में विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी होना जरूरी है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ- साथ  पाठ्यक्रम से जुड़ी अतिरिक्त गतिविधियों में भी हिस्सा लेना जरूरी है। कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए एक सफल गतिविधि की शुभकामनाऐ दी | विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Comments