ब्रह्मलीन पूज्य पंडित अशोक वशिष्ठ महाराज पर भगवान हनुमंत लाल की अलौकिक कृपा थी : देवेंद्र दत्ता
BOL PANIPAT : भारतीय जनता पार्टी ग्रंथालय एवं ई ग्रंथालय विभाग के प्रदेश प्रमुख पंडित देवेंद्र दत्ता “श्री सिद्ध संकट मोचन हनुमत धाम” इंसार बाजार पानीपत में चल रहे 30वें वार्षिक यज्ञ उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन पूज्य “ब्रह्मऋषि श्रीनाथ महाराज ” की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है।
इस मे “एक शाम हनुमान जी के नाम” भजन संध्या को “श्री किशोर कथा संकीर्तन परिवार” के प्रसिद्ध मधुर भजन गायक भैया नरेश सहगल एवं भैया शाम शर्मा ने हनुमंत बाबा की स्तुति करते हुए अपने सुंदर भजनों द्वारा सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
इस भजन संध्या में भाजपा ग्रंथालय प्रान्त अध्यक्ष पंडित देवेंद्र दत्ता ने अपना मंगल संदेश प्रस्तुत करते हुए कहा की इस पवित्र धाम के संस्थापक ब्रह्मलीन पूज्य पंडित अशोक वशिष्ठ महाराज पर भगवान हनुमंत लाल की अलौकिक कृपा थी। उनके पास बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्तजन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने एवं अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आया करते थे। उन्होंने कहा की उन्ही के आशीर्वाद से श्री नाथ महाराज भी समाज मे धर्मध्वज ले कर निरंतर लगे हुए है।
इस कार्यक्रम में सुभाष गुलाटी, अशोक मिगलानी, अशोक शर्मा एवं बहुत से भक्त बन्धु एवं बहने उपस्थित थी।

Comments