Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ए.ए.वाई. व बीपीएल परिवारों के लिए उपभोक्ताओं के हितों के मद्देनजर एलपीजी सब्सिडी योजना शुरू

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 जनवरी। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नीतू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ए.ए.वाई. व बीपीएल उपभोक्तओं के हितों के मद्देनजर माह अगस्त 2024 से हर घर-हर गृहणी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ए.ए.वाई. व बीपीएल परिवारों के लिए उपभोक्ताओं के हितों के मद्देनजर एलपीजी सब्सिडी योजना शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि जिला के ए.ए.वाई. व बीपीएल परिवार जिनके पास गैस क्नैक्शन है उन्हें गैस सिलैण्डर लेते समय 820 रूपये देने होंगे। जिसमें से 320 रूपये की सब्सिडी सरकार द्वारा उनके खाते में सीधे तौर पर दी जा रही है। उपभोक्ता वर्ष में 12 सिलैण्डर भरवा सकते हैं। इस तरह इस योजना के अन्र्तगत उपभोक्ता को 500 रूपये में गैस सिलैण्डर प्राप्त होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ए.ए.वाई. व बीपीएल उपभोक्ताओं को ई.पी.डी.एसडॉटहरियाणाफुडडॉटजीओवीडॉटइन के लिंक पर अपनी पंजीकरण करना होगा। यह पंजीकरण उपभोक्ता खुद के मोबाईल से भी कर सकते हैं या अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से भी करवा सकते हैं।

Comments